ग्रह के राशि परिवर्तन करने से जातकों को फायदा होता है। राशि परिवर्तन का कुछ जातकों पर शुभ तो कुछ पर अशुभ प्रभाव पड़ता है।
देवताओं के गुरु बृहस्पति 1 मई को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को लाभ होगा।
बृहस्पति के राशि परिवर्तन से 3 राशियों के जातकों को फायदा होगा। इन जातकों के रुके हुए काम होने लगेंगे।
बृहस्पति के वृषभ राशि में प्रवेश करने से मेष राशि के जातकों को अपार धन की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही विवाह और संतान होने का भी शुभ समाचार मिल सकता है।
अगर आपको लंबे समय से कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो बृहस्पति के राशि परिवर्तन से सफलता मिलेगी।
बृहस्पति ग्रह वृषभ राशि के 8वें और 11वें के भाव में विराजमान होंगे। बृहस्पति के राशि परिवर्तन से कारोबार में मुनाफा होगा।
बृहस्पति के वृषभ राशि में प्रवेश करने से इन राशि के जातकों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी। इन जातकों को कारोबार में आगे बढ़ने के भी अवसर मिलेंगे।
बृहस्पति के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों के करियर में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। इसके साथ ही नौकरी में उत्पन्न होने वाली समस्या भी दूर होने लगेगी।
ग्रहों के राशि परिवर्तन से होने वाले फायदों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ