2023 में नजर आएंगी ये नई जोड़ियां 


By Akanksha Jain27, Jul 2023 03:00 PMjagran.com

अपकमिंग फिल्में

2023 में कई हिट फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और कई बड़ी फिल्मों का अभी रिलीज होना बाकी है।

नई जोड़ियां

आज हम आपको उन जोड़ियों के बारे में बताएंगे जो इस साल पहली बार साथ में ऑन स्क्रीन नजर आने वाली हैं।

ड्रीम गर्ल 2

25 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना साथ में नजर आएंगे।

जवान

शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

एनिमल

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर और रश्मिका पहली बार साथ नजर आएंगे।

इम्पॉसिबल लव स्टोरी

7 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म इम्पॉसिबल लव स्टोरी में शाहिद कपूर और कृति सेनन साथ में नजर आएंगे।

सालार

28 सितंबर को रिलीज होने जा रहीं फिल्म सालार में प्रभास और श्रुति हासन नजर आएंगे।

क्रैक

फिल्म क्रैक में जैकलीन और विद्युत साथ में नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी का हर किसी को इंतजार है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ