साल 2025 में ये 2 राशियां करेंगी शनि की ढैय्या का सामना


By Ashish Mishra25, Nov 2024 11:57 AMjagran.com

शनि की ढैय्या

अक्सर लोग शनि की ढैय्या का सामना करते रहते हैं। वहीं, कई लोगों के लिए साल 2025 भी परेशानी भरा रहता है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में किन राशियों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी?

शनि की ढैय्या से मुक्ति

साल 2025 में शनि के राशि परिवर्तन से मकर, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। वहीं, 2 राशियां ढैय्या का सामना करेंगी।

शनि का राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों के अनुसार, 29 मार्च 2025 की रात 09 बजकर 44 मिनट पर शनि देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में 03 जून 2027 तक रहेंगे।

सिंह राशि के जातक

साल 2025 में शनि देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को शनि की ढैय्या का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान इस राशि के जातकों को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

पीले रंग का चंदन लगाएं

सिंह के राशि के जातकों को शनि की ढैय्या के प्रभाव को कम करने के गर्दन और माथे पर पीले रंग का चंदन लगाना चाहिए।

धनु राशि के जातक

इस राशि के स्वामी बृहस्पति और आराध्य भगवान विष्णु हैं। साल 2025 में इस राशि के जातकों को शनि की ढैय्या का सामना करना पड़ सकता है।

परेशानियों का सामना करना

धनु राशि पर शनि की ढैय्या शुरू होने पर जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान इन जातकों को सावधान रहने की जरूरत होगी।

लक्ष्मी नारायण को श्रीफल चढ़ाएं

इन जातकों को गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही, लक्ष्मी नारायण को श्रीफल अर्पित करने से कार्य में सफलता मिलने लगेगी।

पढ़ते रहें

ग्रहों के राशि परिवर्तन के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ