साल 2025 में मंगल गोचर से इन राशियों के जीवन में होगा चमत्कार


By Ashish Mishra20, Dec 2024 05:55 PMjagran.com

ग्रह का राशि परिवर्तन

ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई जातकों को लाभ होगा। वहीं, कई राशियों की किस्मत बदल जाती है। आइए जानते हैं कि मंगल गोचर से किन राशियों को फायदा होगा?

संकट से छुटकारा

कुंडली में मंगल ग्रह के मजबूत होने पर साधक के जीवन में संकट नहीं आते हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होने लगता है।

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन

ऊर्जा के कारक मंगल देव साल 2025 में 21 जनवरी को वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान कई जातकों को लाभ होगा।

मकर राशि के जातक

मंगल देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को लाभ होगा। इस जातकों को साल 2025 में शनि की साढ़े साती से छुटकारा मिलेगा।

मेष राशि के जातक

साल 2025 में इस राशि के जातकों पर मंगल देव की कृपा बनी रहेगी। इन जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी और व्यापार में भी तरक्की होगी।

वृश्चिक राशि के जातक

मंगल देव के मिथुन राशि में गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ होगा। इन जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

नए साल में इन राशि के जातकों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव मजबूत होते हैं और साधक के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगेगी।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

नए साल पर इन राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही, इन जातकों के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

नए साल में राशियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ