सनातन धर्म में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व होता है। इस दौरान कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के समय कि राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है?
ज्योतिष के अनुसार, 29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि, इस ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं रहेगा।
यह ग्रहण 29 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान 2 राशियों को सावधान रहने की जरूरत होगी। इन राशि के जातकों के जीवन में परेशानी आ सकती है और तरक्की पर भी प्रभाव पड़ेगा।
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। इन जातकों को करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।
इस राशि पर सूर्य ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ सकता है। सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में इन लोगों को सावधान रहना होगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान सोने से बचना चाहिए। इस समय सोने से हेल्थ खराब होने लगता है। इसके अलावा, ग्रहण के समय भोजन करने से भी परहेज करें।
सूर्य ग्रहण के समय नुकीली चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही, खुली आंखों से ग्रहण को नहीं देखना चाहिए।
ग्रहण के समय ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ