Mahashivratri पर इन 2 राशियों पर होगी धन वर्षा, मिलेगा शिव जी का आशीर्वाद


By Ashish Mishra25, Feb 2025 12:07 PMjagran.com

Mahashivratri 2025

सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस दिन शिव जी की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर किन राशियों को धन लाभ होगा?

महाशिवरात्रि कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन शिव जी की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा।

इन राशियों को होगा धन लाभ

महाशिवरात्रि पर कई राशि के जातकों पर शिव जी की कृपा बरसेगी। इन जातकों को जीवन में धन लाभ होगा और तरक्की के योग बनेंगे।

मकर राशि के जातक

इस राशि के स्वामी शनिदेव और आराध्य महादेव होते हैं। महाशिवरात्रि पर मंगल देव की कृपा होने से इन जातकों को मनमुताबिक सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि के जातक

इस राशि के स्वामी शनि होते हैं। महाशिवरात्रि के दिन इन जातकों पर शिव जी मेहरबान होंगे। इससे इन जातकों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

मनोकामना होगी पूरी

महाशिवरात्रि पर इन राशि के जातकों की मनोकामना पूरी होगी। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्य होंगे और तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले इन जातकों की महाशिवरात्रि से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही, कारोबार में आने वाली बाधा से भी छुटकारा मिलेगा।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ