जिन जातकों पर बुध देव की कृपा रहती है, वह बहुत बुद्धिमान होते हैं। आइए जानते हैं कि किन राशियों पर बुध देव की कृपा हमेशा बनी रहती है?
अगर आप बुध देव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो भगवान गणेश की भी पूजा कर सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में बुध मजबूत होते हैं।
कई राशियां ऐसी हैं जिन पर बुध देव की कृपा हमेशा रहती है। इन राशि के जातकों के जीवन में किसी तरह की परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ता है।
इस राशि के स्वामी बुध देव हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों पर बुध देव की कृपा हमेशा बनी रहती है। इन जातकों को व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
मिथुन राशि के जातकों पर बुध देव की कृपा होने से कारोबार में सफलता मिलती है। इन जातकों को भगवान गणेश की पूजा जरूरी करनी चाहिए।
इस राशि के स्वामी बुध देव और आराध्य गणेश जी हैं। इस राशि के जातको जीवन में बेहतर कार्य करते हैं और सफलता हासिल करते हैं। इन जातकों पर भगवान विष्णु की भी कृपा रहती है।
कन्या राशि के जातकों पर बुध देव की कृपा होने से कार्य में सफलता मिलती है। पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए नौकरी के योग बनते हैं और व्यापार में भी लाभ होता है।
कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान हरे रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा, कार्य स्थल पर गणेश जी की मूर्ति रखनी चाहिए।
भाग्यशाली राशियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ