ब्रह्म मुहूर्त में करें ये 2 काम, बढ़ेगा बैंक-बैलेंस


By Ashish Mishra28, Jul 2024 02:30 PMjagran.com

ब्रह्म मुहूर्त में उठना

जो व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं, उन्हें जीवन में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि इस समय कौन से काम करने से धन लाभ होता है?

धन की कमी का सामना करना

कई लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को सुबह उठकर शुभ कार्य करने से चाहिए। इससे धन की कमी दूर होने लगती है।

ब्रह्म मुहूर्त का समय

यह समय सुबह करीब 4:00 बजे से 5:30 बजे के बीच तक रहता है। इस मुहूर्त में किए जाने वाले कार्यों में सफलता मिलती है और जीवन खुशहाल रहता है।

ब्रह्म मुहूर्त में करें ये काम

रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में उठने से व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा, मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

मंत्र का जाप करें

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर हथेली को देखते हुए कराग्रे वसति लक्ष्मीः, कर मध्ये सरस्वती। करमूले तू ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम् मंत्र का जाप करें।

देवी-देवता की पूजा करें

रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने तनाव से मुक्ति मिलती है और दिन-भर शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में इन 2 कामों को करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी। इसके साथ ही, तरक्की के योग बनने लगेंगे।

कार्य में सफलता

अगर आपको लंबे समय से सफलता नहीं मिल रही है, तो रोजाना सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर इन कामों को करें। इससे जल्द सफलता मिलेगी।

पढ़ते रहें

धन की कमी को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ