बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूला गया 100 करोड़ का जुर्माना


By Farhan Khan01, Mar 2023 03:29 PMjagran.com

बिना टिकट सफर

ट्रेन में बिना टिकट सफर करना एक अपराध माना जाता है और भारतीय रेल समय-समय पर ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों के लिए अभियान चलाती रहती है।

सेंट्रल रेलवे मार्ग

सेंट्रल रेलवे मार्ग पर रेल प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद मुंबई में ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा थमने का नाम ही नहीं ले रही है।

रेलवे प्रशासन

हाल में मुंबई मध्य रेलवे प्रशासन ने बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान छेड़ दिया है।

मेल एक्सप्रेस

यह अभियान मध्य रेलवे पर उपनगरीय, मेल एक्सप्रेस में चलाया जा रहा है।

गिरफ्तार यात्री

यदि आंकड़ों की बात करें तो अप्रैल 2022 से फरवरी 2023 के बीच 1,88,000 यात्री रेलवे बिना टिकट के सफर करते पाए गए हैं।

100 करोड़

इन यात्रियों से जुर्माने के तौर पर 100 करोड़ वसूले गए है। यह आंकड़ें मुंबई सेंट्रल रेलवे ने जारी किए है।

नया रिकॉर्ड

आपको बता दें इन ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों की संख्या हर साल एक नया रिकॉर्ड बना रही है।

12 फीसदी

रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में बिना टिकट यात्रियों की संख्या में 12 फीसदी से ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई।

पिछले वित्त वर्ष

वहीं पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में सेंट्रल रेलवे ने 12.03 लाख यात्रियों से करीब 61.62 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला था।