सर्दियों का मौसम आते ही लोगों को अलग अलग स्वादिष्ट चीज खाने का दिल करना शुरू हो जाता है उन्हीं में से एक है ये गोंद के लड्डू। इन लड्डुओं को खाने से सेहत में कई फायदे मिलते है। यह सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है।
बुजुर्गों के टाइम से चलने वाला ये घरेलू टॉनिक शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है, जिससे शरीर को मजबूती के साथ-साथ गर्मी भी मिलती है। लड्डू को एक गिलास गर्म दूध के साथ डेली खाना चाहिए।
250 ग्राम सबूत गेहूं का आटा, अदरक पाउडर, 1/4 घी, चिरौंजी, 2 बड़े चम्मच खरबूजे के बीज, 30 ग्राम बादाम, पिसी हुई चीनी, 100 ग्राम गोंद, काजू के साथ नारियल का बुरादा और सबसे जरूरी चीज 2 बड़े चम्मच खसखस की जरूरत होती है।
सर्दियों में बनाए जाने वाले इन लड्डुओं को बनाने के लिए सबसे पहले काजू और बादाम को छोटा-छोटा काट लें।
उसके बाद मध्यम आंच पर कढ़ाई को रखकर उसमें 1 चम्मच घी डाले और उसके बाद घी के अंदर सारे कटे हुए ड्राई फ्रूट, चिरौंजी, खरबूजे के बीज, खसखस और नारियल के बुरादे को एक साथ भुन लें।
लड्डुओं को खाने का मजा सिर्फ उसके गोंद के चक्कर में आता है, तो गोंद को पीसकर घी में गेहूं के आटे के साथ भुन लें।
फिर कढ़ाई में अदरक और सारी भुनी हुई चीजों को डाल दीजिए। उसके बाद सब चीजों को अच्छे से मिला कर ठंडा होने के लिए थोड़ी देर छोड़ दे।
जब ये अच्छे से ठंडा हो जाए तब हाथों से इसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाकर लड्डू का आकार दें और सर्दियों में खाकर इनका मजा उठाएं।
अगर आपको भी सर्दियों में गोंद के लड्डू खाने काफी पसंद है तो आप इस सामग्री को अपना सकती हैं। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik