विक्की की पत्नी के 10 खूबसूरत लुक्स


By Akshara Verma16, Jul 2025 11:30 AMjagran.com

Katrina के ग्लैमरस लुक्स

आज बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस Katrina Kaif का जन्मदिन है। एक्ट्रेस अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर लड़कियों के दिलों में बसी रहती हैं, आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेस के खूबसूरत लुक्स पर।

ब्लैक साड़ी

Katrina ने शिमरी ब्लाउज के साथ फुल ब्लैक साड़ी को स्टाइल किया है, जो बेहद खूबसूरत लुक दे रहा है। आप इसे बोल्ड मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

नेट साड़ी

ग्रीन और ग्रे साड़ी में एक्ट्रेस बेहद कमाल की लग रही है। महिलाएं महफिल में स्पॉट लाइट बनने के लिए एक्ट्रेस के लुक को कॉपी कर सकती हैं।

ब्राउन बॉडीकॉन ड्रेस

पफ स्लीव्स वाली ये ब्राउन बॉडीकॉन ड्रेस काफी ट्रेंड में है। यंग गर्ल्स पार्टी में गॉर्जियस लुक के लिए इस ड्रेस को कर्ली हेयर स्टाइल के साथ स्टाइल करें।

शर्ट विद शिमरी स्कर्ट

एक्ट्रेस ने व्हाइट शर्ट को शिमरी स्कर्ट के साथ स्टाइल किया है। साथ ही, टाई लुक में चार चांद लगा रहा है। ऑफिस में बॉसी पर्सनैलिटी के लिए आप इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

रॉयल लहंगा

एक्ट्रेस का सिंपल और डिसेंट लहंगा लुक में चार चांद लगा रहा है। एक्ट्रेस ने हैवी नेकलेस के साथ इस लहंगे को कैरी किया है, जिसे आप स्टाइल कर सकती हैं।

हैवी साड़ी

Katrina की प्रिंटेड हैवी साड़ी एकदम रॉयल लुक दे रही है। यंग गर्ल्स और महिलाएं इस साड़ी को स्ट्रेट हेयर स्टाइल के साथ पहन सकती हैं।

कॉलर ब्लाउज

एक्ट्रेस ने हैवी बॉर्डर साड़ी को कॉलर ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है, जो लुक को अट्रैक्टिव बना रहा है। महफिल में गॉर्जियस लुक के लिए आप इसे मेसी बन के साथ स्टाइल करें।

एक्ट्रेस के इन स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक्स से आप आइडिया से सकती है। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@katrinakaif)