विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Viral Video: लात-घूसों से पत्नी करती रही पिटाई, गिड़गिड़ाता रहा पति; आपबीती सुनकर पुलिस भी हैरान

Published: Thu, 03 Apr 2025 05:34 PM (IST)

Viral Video सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक पत्नी लगातार पति की धुलाई कर रही ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश के सतना में एक पत्नी ने पति की जमकर पिटाई की।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
मध्य प्रदेश के सतना में एक पत्नी ने पति की जमकर पिटाई की।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

HighLights

  1. एनसीएम इंडिया काउंसिल फॉर मेन अफेयर्स ने घटना पर जताई चिंता।
  2. लोकेश का आरोप- हर्षिता उसे अपने माता-पिता से बात करने से रोकती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पत्नी से पीड़ित एक और पति की खबर सामने आई है। मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले की है। 30 वर्षीय रेलवे कर्मचारी ने अपनी पत्नी पर घरेलू दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जहां पत्नी, उनकी जमकर पिटाई करती नजर आ रही हैं। पत्नी की पिटाई से परेशान पति ने पुलिस में मामला भी दर्ज करवा दिया है।

पति की पिटाई का वीडियो वायरल

लोको पायलट ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए कहा कि उसकी पत्नी हर्षिता रायकवार ने कई मौके पर उसकी पिटाई की है। उसने अपनी आरोपों को सच साबित करने के लिए कुछ वीडियो भी पुलिस को दिखाए, लोकेश की पत्नी उनकी पिटाई कर रही है। इस फुटेज को पुरुष अधिकार समूह, एनसीएम इंडिया काउंसिल फॉर मेन अफेयर्स द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जहां यह तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो में हर्षिता आक्रामक तरीके से लोकेश की टी-शर्ट खींचती और उसे बार-बार थप्पड़ मारती नजर आ रही है। फुटेज में एक और महिला भी दिख रही है, जिसे लोकेश की सास माना जा रहा है। जब वह अपनी बेटी को मारपीट जारी रखने से रोकने की कोशिश करती है, तो हर्षिता उसे अनदेखा कर देती है।

घटना की जानकारी देते हुए एनसीएम इंडिया काउंसिल फॉर मेन अफेयर्स की ओर से एक्स पर पोस्ट किया गया, "मध्य प्रदेश के अजयगढ़ के 30 वर्षीय लोको पायलट लोकेश कुमार मांझी पर उनकी पत्नी हर्षिता और सास ने सतना में उनके ही घर में बेरहमी से हमला किया। भारत में पति को घरेलू हिंसा से बचाने के लिए कोई कानून नहीं है क्योंकि घरेलू हिंसा अधिनियम के अनुसार केवल एक महिला ही घरेलू हिंसा की शिकार और शिकायतकर्ता हो सकती है। यह कितनी शर्मनाक बात है!"

पति ने क्या कहा?

लोकेश ने पुलिस को बताया कि उसने हर्षिता से शादी की, जिसके पिता पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। उसने बिना दहेज लिए हर्षिता से शादी रचाई थी। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी उसपर अधिकार जमाते रहती है।

लोकेश का आरोप है कि हर्षिता उसे अपने माता-पिता से बात करने से रोकती है, उनके घर आने वाले लोगों को सीमित करती है, और दोस्तों के साथ उसकी बातचीत करने नहीं देती।

उन्होंने यह भी दावा किया कि हर्षिता घर के कामों में मदद करने से इनकार करती है। लोकेश ने यह भी दावा किया कि उसकी पत्नी ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह पुलिस के पास गया तो वह खुद को और अपने बच्चे को नुकसान पहुंचाएगी।

यह भी पढ़ें: सोनीपत में मेरठ जैसा कांड, प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत; इस हालत में मिली लाश