विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chennai: स्कूल से घर लौट रही छात्रा पर गाय ने किया हमला, सहमी मां की चीख-पुकार के बाद बचाने आए लोग

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Thu, 10 Aug 2023 11:20 PM (IST)

चेन्नई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक छात्रा पर गाय ने उस समय हमला ...और पढ़ें

चेन्नई में घर लौट रही स्कूली छात्रा पर गाय ने बेरहमी से हमला किया। फोटोः @UdhayAdv
चेन्नई में घर लौट रही स्कूली छात्रा पर गाय ने बेरहमी से हमला किया। फोटोः @UdhayAdv

चेन्नई, ऑनलाइन डेस्क। चेन्नई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक छात्रा पर गाय ने उस समय हमला कर दिया जब वह अपनी मां और भाई के साथ स्कूल से वापस अपने घर जा रही थी। गाय के इस हमले में छात्रा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नौ अगस्त का है वीडियो

बताया जा रहा है यह घटना नौ अगस्त की है, जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बैग टांगे बच्ची अपने भाई और मां के साथ चल रही है, तभी उसने अचानक अपने आगे चल रही दो गायों को पार करने की कोशिश करती है, इस दरौन एक गाय पीछे मुड़कर बच्ची पर हमला कर देती है और उसको अपने सींगों से उठाकर जमीन पर पटक देती है।

मां के चीख-पुकार के बाद बचाने आए लोग

इस दौरान बच्ची की मां उसकी भाई को साथ लेकर थोड़ी दूर जाकर खड़ी हो जाती है और चीख-पुकार मचाने लगती है। लड़की पर दोनों गायों ने कई बार हमला किया और उसे कुचल दिया। इस दौरान मां की चीख-पुकार सुनकर बच्ची को बचाने आस-पास के लोग दौड़ आते हैं और भगाने की कोशिश करते दिखते हैं।

पड़ोस के निवासियों की हैं गाय

इस दौरान कुछ लोगों ने दोनों गायों को भगाने के लिए ईंट पत्थर फेंका, लेकिन फिर भी दोनों गायें लगातार बच्ची पर हमला करती रहीं। एक समय ऐसा लगा कि दोनों गाय वापस जा रही हैं, लेकिन फिर से बच्ची पर हमला करने के लिए वापस आ जाती हैं। बताया जा रहा है कि दोनों गायें पड़ोस के निवासियों की हैं। हालांकि, परिवार ने इस मामले में अभी तक किसी भी तरह का मामला दर्ज नहीं कराया है।