विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ice Cream का रैपर खोलते ही निकल गई चीख! अंदर निकला जमा हुआ सांप; फोटो देख हर कोई हैरान

Published: Sun, 09 Mar 2025 09:24 AM (IST)Updated: Sun, 09 Mar 2025 09:32 AM (IST)

Ice cream wrapper गर्मी के दिनों में ठंडी आइसक्रीम खाना सभी को पसंद होता है। आइसक्रीम हर किसी को पसंद ...और पढ़ें

Ice cream wrapper आइसक्रीम में निकला सांप। (फोटो- जागरण)
Ice cream wrapper आइसक्रीम में निकला सांप। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. थाइलैंड में आइसक्रीम के अंदर निकला सांप।
  2. खरीददार ने इसकी दो तस्वीरें भी साझा की।
  3. सोशल मीडिया पर लोग बोले- ये प्रोटीन वाली आइसक्रीम है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी आते ही ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का मन किसका नहीं करता होगा। किसी को बटरस्कॉच तो किसी को चॉकलेट आइसक्रीम पसंद होती है। लेकिन कई बार आइसक्रीम स्वाद नहीं होती तो कई बार उसमें कमियां निकलती हैं। 

ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां आइसक्रीम का रैपर खोलते ही रोंगटे खड़े हो गए और चीख तक निकल गई। 

रैपर खोल हर कोई सदमें में

दरअसल, थाईलैंड के रेबन नक्लेंगबून नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर एक आइसक्रीम दिखाकर सभी को चौंका दिया। रेबन ने जब रैपर खोला तो सब हैरान रह गए। उन्होंने अपनी आइसक्रीम स्टिक में एक सांप जमे हुआ पाया। 

आइक्रीम में जमा था सांप

रेबन ने इसके बाद फेसबुक पर दो तस्वीरें भी साझा की। इसमें साफ देखा जा सकता है कि आइसक्रीम में एक काला-पीला सांप जमा हैं।

तस्वीरें साझा की

रेबन ने एक स्थानीय स्ट्रीट वेंडर से आइसक्रीम खरीदी थी। तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने थाई में एक कैप्शन लिखा, जिसका अनुवाद है- "इतनी बड़ी आंखें! क्या यह अभी तक मरा भी है या नहीं? ये ब्लैक बीन स्ट्रीट वेंडर की असली तस्वीर है, क्योंकि मैंने इसे खुद खरीदा है।" 

बता दें कि ब्लैक बीन आइसक्रीम थाईलैंड में एक लोकप्रिय फ्लेवर है, लेकिन किसने सोचा होगा कि यह इतनी अजीबोगरीब घटना में बदल सकता है? हालांकि, थाई व्यक्ति ने आइसक्रीम के ब्रांड का खुलासा नहीं किया है।

यूजर्स ने लिए मजे 

सोशल मीडिया पर इस फोटो के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने इसका मजाक भी बनाया। एक यूजर ने लिखा कि हो सकता है कि ये एक मुख्य सामग्री हो। दूसरे व्यक्ति ने मजाक में कहा, "सांपों वाली आइसक्रीम।"

एक और यूजर ने कहा, "पहला निवाला आपको लत लगा देता है, दूसरा आपको अस्पताल के बिस्तर पर डाल देता है।"

एक और यूजर ने लिखा कि अगर आप इसे खा रहे है, तो उससे पहले अपने अंतिम शब्द लिख दीजिए। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि ये एक अतिरिक्त प्रोटीन वाली आइसक्रीम है।