Pro Kabaddi 2019 लीग के 7वें सीजन में वीरवार को U Mumba और Haryana Steelers के बीच मुकाबला हुआ खेला गया। इसमें U Mumba ने 39-33 से जीत हासिल की। U Mumba की ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने 2 अक्टूबर को Patna Pirates के खिलाफ 30-26 से जीत हासिल की थी। वहीं Haryana Steelers की ये लगातार दूसरी हार है। 4 अक्टूबर को हुए मुकाबले में उसे Telugu Titans के खिलाफ 32-52 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। Greater Noida के शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में हुए इस मैच में यू मुंबा के अजिंक्य कापरे टॉप रेडर रहे। उन्होंने 16 में से 9 रेड पॉइंट हासिल किए। टॉप डिफेंडर में भी यू मुंबा ने बाजी मारी। उसके कप्तान फजल अत्राचली ने 11 में से 8 टैकल पॉइंट बनाए। वे प्रो कबड्डी लीग में 300 टैकल पॉइंट बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी हैं।