मौनी अमावस्या स्नान पर्व आज, संगम नगरी में उमड़ा जनसैलाब
Publish Date:Fri Jan 27 10:58:02 IST 2017
माघ मेले का प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या आज है। इस महापर्व पर संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। प्रशासन का अनुमान है कि इस महापर्व पर करीब डेढ़ करोड़ लोग स्नान करेंगे। आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का स्नान शुरू हो गया है। स्नान पर्व पर सुरक्षा के लिहाज से व्यापक प्रबंध किए गए हैं।