West Bengal Train Accident: ट्रेन हादसे में कई लोगों की मौत, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

West Bengal Train Accident: ट्रेन हादसे में कई लोगों की मौत, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

By JagranTue, 18 Jun, 2024, 06:38 am IST

West Bengal Train Accident: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ है। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के करीब निजबाड़ी स्टेशन के नजदीक कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी है। हादसे में 15 लोगों की जान चली गई है। वहीं करीब 25 लोग घायल हैं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस बीच रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इन नंबरों पर कॉल कर यात्री व उनके परिजन जानकारी हासिल कर सकते हैं।

.

Copyright © 2024 Jagran Prakashan Limited.