Eid Ul Adha 2024: भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, जानें धार्मिक महत्व और इतिहास

Eid Ul Adha 2024: भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, जानें धार्मिक महत्व और इतिहास

By JagranFri, 25 Apr, 2025, 10:50 am IST

Eid Ul Adha 2024: इस्लाम धर्म में ईद अल अजहा यानी बकरीद का त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के 12वें महीने जुल-हिज्जा के दसवें दिन बकरीद मनाई जाती है। इस वर्ष यह पर्व 17 जून 2024 को पड़ रहा है। इसी महीने में लोग हज यात्रा पर जाते हैं। यह त्योहार इस्लाम धर्म के लोगों के लिए दूसरा बड़ा पर्व है। बकरीद के आने से पहले लोग तैयारियां शुरू कर देते हैं और नए कपड़े खरीदते हैं। इस्लाम धर्म के जानकारों की मानें तो बकरीद के त्योहार को रमजान महीने के खत्म होने के 70 दिन बाद मनाया जाता है। ईद-अल-अजहा को बकरीद इस वजह से भी कहा जाता है, क्योंकि इस पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोग बकरे की कुर्बानी करते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय उपमहाद्वीप के अलावा ईद-अल-अजहा को कहीं भी बकरीद नहीं कहा जाता है।.

Copyright © 2024 Jagran Prakashan Limited.