साल में चार बार नवरात्रि आते हैं। पहला चैत्र, दूसरा आषाढ, तीसरा अश्विन और चौथा पौष माह में मनाया जाता है लेकिन इन चारों नवरात्रि में सबसे खास होता है शारदीय नवरा़त्र, जिसका विशेष महत्व है। देवी मां की अराधना और अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए शारदीय नवरात्रि सबसे उत्तम माना जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू होकर 07 अक्टूबर तक हैं। यानी इस बार पूरे नौ दिन मां की उपासना की जाएगी। वहीं 8 अक्टूबर को धूमधाम के साथ विजय दशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। इसके अलावा 8 अक्टूबर को ही दुर्गा विसर्जन भी किया जाएगा।
Navratri 2019: मां दुर्गा के नौ रुप, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Publish Date:Sat Sep 28 18:43:51 IST 2019