Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज व्रत पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज व्रत पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

By JagranThu, 14 Sept, 2023, 05:02 am IST

Hartalika Teej 2023: हरियाली तीज और कजरी तीज के बाद अब हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाएगा। यह व्रत भी अन्य दोनों व्रत के समान ही महत्व रखता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। हरतालिका तीज व्रत एक कठिन व्रत माना जाता है। इसमें महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज व्रत 18 सितंबर 2023, सोमवार के दिन रखा जाएगा। आइए जानते हैं कि इस व्रत के दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए, साथ ही किन गलतियों को करने से बचना चाहिए। 

Copyright © 2024 Jagran Prakashan Limited.