Chaitra Navratri 2024: कन्या पूजन कैसे करना चाहिए? जानें सही तरीका और महत्व
Chaitra Navratri 2024: कन्या पूजन कन्याओं का सम्मान और पूजा करने का एक उत्तम तरीका है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कुमारी पूजा के लिए दो से दस साल की कन्या उपयुक्त होती हैं। दो से दस वर्ष तक की कन्याएं मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का प्रतिनिधित्व करती हैं तो चलिए कन्या पूजन विधि और इससे जुड़ी कुछ बातों को जानते हैं.