Boycott Maldives: PM Modi पर टिप्पणी के बाद सरकार का एक्शन, Maldives के राजदूत को किया तलब
Boycott Maldives: भारत मालदीव विवाद के बीच आज सुबह मोदी सरकार ने मालदीव के राजदूत को तलब किया है। विदेश मंत्रालय ने मालदीव के राजदूत इब्राहिम शाहीब को तलब किया।वो दिल्ली के साउथ ब्लॉक में मौजूद विदेश मंत्रालय कार्यालय पहुंचे थे। बता दें कि पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के सांसद की पोस्ट पर विवाद के बीच वह मंत्रालय पहुंचे थे।
