Bihar Political Crisis: Nitish Kumar के पाला बदलने पर क्या बोले Acharya Pramod Krishnam
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इंडिया गठबंधन छोड़ने के बताए गए कारण और आरजेडी-कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों को कांग्रेस ने निराधार बताया है। उन पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का कहना है कि भाजपा से उनकी निकटता की जानकारी सभी को थी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हरखू झा का कहना है भारतीय राजनीति में नीतीश एक रहस्यपूर्ण व्यक्ति हैं। वे अंत में क्या करेंगे, यह उनके सिवाय और कोई नहीं बता सकता। अपने व्यक्तित्व और अपनी विशेष स्थिति का वे पूरा लाभ उठाना जानते हैं। नीतीश कुमार के इस कदम से सबसे ज्यादा किसी को नुकसान हुआ है तो वो है कांग्रेस और कांग्रेस का बनाया इंडिया गठबंधन.