Anju Pakistan Story: पाकिस्तान गई अंजू के परिवार में गुस्सा, कहा, नसरुल्लाह के इशारों पर कर रही काम

Anju Pakistan Story: पाकिस्तान गई अंजू के परिवार में गुस्सा, कहा, नसरुल्लाह के इशारों पर कर रही काम

By JagranWed, 2 Aug, 2023, 11:06 am IST

Anju Pakistan Story: अपने प्रेमी के लिए पाकिस्तान पहुंची अंजू उर्फ फातिमा के परिवार वाले काफी परेशान हैं.. उनका कहना है, उन्हें अंजू की किसी भी बात पर विश्वास नहीं है। वह अपने प्रेमी नसरुल्लाह और वहां के लोगों के इशारे पर बात कर रही है। इसके साथ ही वह अपने पति को धमकी भी दे रही है। उसके पति अरविंद ने कहा, अब अगर अंजू लौटकर भारत आ भी जाती है, तब भी वह उसे नहीं अपनाएगा। बता दें कि अंजू को पाकिस्तान गए 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं.. उसने दो दिन पहले अपने पति अरविंद से फोन पर बात की थी। इस दौरान उसने अरविंद को धमकाया था। अंजू ने कहा था कि वह भारत लौटेगी और अपने बच्चों को साथ ले जाएगी। इसके बाद से ही उसका पूरा परिवार गुस्से में है।

Copyright © 2024 Jagran Prakashan Limited.