Amit Shah से मिले Jitan Ram Manjhi, BJP से गठबंधन का ऐलान, साथ मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Amit Shah से मिले Jitan Ram Manjhi, BJP से गठबंधन का ऐलान, साथ मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

By JagranWed, 21 Jun, 2023, 03:26 pm IST

Bihar Politics: बिहार में BJP को गठबंधन का नया साथी मिल गया है. पूर्व मुख्यमंत्री Jitan Ram Manjhi ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से मुलाकात की. इस दौरान मांझी की पार्टी और बीजेपी के बीच गठबंधन की खबरों पर भी मुहर लग गई. अमित शाह के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद थे. Amit Shah से मुलाकात के बाद हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा यानी HAM ने NDA के साथ जाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ेंगे. Bihar में भी भाजपा के साथ रहेंगे.

Copyright © 2024 Jagran Prakashan Limited.