मिलिए ओडिशा के रियल लाइफ 'मोगली' से
Publish Date:Fri Jan 19 11:00:00 IST 2018
ओडिशा के मयूरभंज जिले के रहने वाला मोगली, जिसको लोग चंद्र के नाम से भी जानते हैं। इसे सभी जानवरों का मसीहा यानी मोगली कहते हैं। इसका असली नाम कृष्णा चन्द्र गोचयायत है। हालांकि कोई भी इन्हें इनके असली नाम से नहीं जानता। चंद्र ने बताया कि उन्होंने अबतक पांच हजार से ज्यादा सांपों की जान बचाई है। इतना ही नहीं उन्होंने हाथियों, बाघों और बंदरों को भी बचाया है। चंद्र ने बताया कि जानवरों के प्रति उनका लगाव बचपन से ही रहा है। बड़े होने पर चंद्र एक एक्सपर्ट की तरह न सिर्फ जानवरों की जान बचाते हैं बल्कि वन विभाग के अधिकारियों की मदद भी करते है। चंद्र का मानना है कि वन जानवरों के होने का आभास कराते हैं अगर जानवर ही नहीं होंगे तो वन का कोई अस्तिव नहीं होगा। चंद्र ने बताया कि अगर कोई जंगल में घायल जानवर मिलता है तो उसका तुरंत इलाज करवाने के लिए उसे डॉक्टर के पास ले जाया जाता है। फिर उस जानवर को जंगल में छोड़ दिया जाता है। देखिए चंद्र की ये अनोखी कहानी...