पराली प्रबंधन के लिए यूपी में योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है काम

Mon Jan 11 16:22:19 IST 2021Author:

खाद्यान्न अवशेष के रूप में पराली का निस्तारण हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। पर्यावरणीय सुरक्षा की दृष्टि से पराली जलाना प्रतिबंधित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली यूपी सरकार न केवल कृषि उपज को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल वातावरण के लिए पराली प्रबंधन में योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। भूमि के मित्र बैक्टीरिया और जरूरी पोषक तत्वों को सुरक्षित रखके, खेतों की ऊर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए मिशन के साथ काम किया जा रहा है।