भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने हरियाणा चुनाव(Haryana Assembly Elections 2019) के लिए आदमपुर(Adampur, haryana) की से सोनाली फोगाट (TikTok Star sonali phogat)को टिकट दिया है। सोनाली सोशल मीडिया एप टिकटॉक (TikTok) पर खासी लोकप्रिय हैं। सोनाली राजनीति में आने से पहले सीरियल भी कर चुकी हैं। यानी कुल मिलाकर आदमपुर सीट हाईप्रोफाइल सीट बन चुकी हैं। आदमपुर सीट से सोनाली फोगाट का सीधा मुकाबला कुलदीप विश्नोई(Kuldeep Bishnoi) से होगा। कुलदीप विश्नोई, भजनलाल(Bhajanlal) के बेटे हैं। जो तीन बार हरियाणा(Haryana) के सीएम रहे चुके हैं। 2014 में जो चुनाव हुआ था। उसमें कुलदीप विश्नोई को 47.1 प्रतिशत वोट मिले थे, वहीं इंडियन नेशनल लोकदल के कुलवीर सिंह को 32.78 वोट मिले थे। यानि साफ है उनका मुकाबला पिछली बार जीतने वाले विजेता से है। कुलदीप विश्नोई ने ने तब चुनाव हरियाणा जनहित कांग्रेस की ओर से लड़ा था। जो 2016 में कांग्रेस मे विलय हो गई थी। वैसे आदमपुर कुल मिलाकर कांग्रेस का किला रहा है। आदमपुर से दुश्यंत चौटाला (Dushyant Chautala )की जननायक जनता पार्टी(jannayak Janta party) ने यहां से रमेश गोदारा को मैदान में उतारा है। वहीं इंडियन नेशनल (Indian National Lok Dal ) लोकदल ने राजेश गोदारा को टिकट दिया। सोनाल फोगाट की, सोनाली फोगाट फतेहाबाद जिले के भूठन गांव से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता एक किसान हैं, और खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी शादी संजय फोगाट से हुई थी, संजय फोगाट की 2016 दिसम्बर में हिसार मौत हो गई थी। तब सोनाली मुंबई में थी। संजय की मौत एक फॉर्महाउस में हुइ थी। सोनाली की बड़ी बहन की की शादी भी फोगाट परिवार में ही हुई है। सोनाली फोगाट की दो बहनें और एक भाई हैं, जिनकी शादी हो चुकी हैं। सोनाली की चाहत थी कि वह एक एक्ट्रेस बनें, इसलिए उन्होंने हरियाणावी भाषा में दूरदर्शन में आठ साल तक काम किया था। उन्हें सीरियल अम्मा में एक बड़ा ब्रेक भी मिला, जिसमें उन्होंने नबाव शाह की पत्नी का रोल अदा किया था। यह सीरियल भारत और पाकिस्तान के विभाजन पर आधारित था। इस सीरियल से उन्हें बड़ी पहचान मिली। वैसे सोनाली के बारे में भारतीय जनता पार्टी की ओर से यह घोषणा हुई कि वह आदमपुर से चुनाव लड़ेंगी, उनके टिकटॉक पर फॉलोअरों की संख्या भी बढ़ गई।
कौन हैं टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट, जो हरियाणा में लड़ रहीं हैं चुनाव
Publish Date:Sat Oct 05 18:52:31 IST 2019