भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मालेगांव ब्लास्ट केस में राहत नहीं मिलेगी। स्पेशल एनआई कोर्ट ने उन्हें ये निर्देश दिए हैं कि वो कम से कम हफ्ते में एक दिन कोर्ट में पेश हों। बता दें कि भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बीमारी का हवाला देकर पेशी से अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी थी। अब इसके बाद पहली बार साध्वी प्रज्ञा की प्रतिक्रिया आई है उन्होंने कहा की वो कोर्ट के आदेश का सम्मान करती है, साथ ही उन्होंने कहा की किसानों को लेकर कहा की मोदी सरकार ने जबरदस्त काम किया है इसके साथ उन्होंने ममता पर भी निशाना साधा।
मोदी माफ़ करेंगे या नहीं, साध्वी ने दिया जवाब
Publish Date:Tue Jun 04 20:06:37 IST 2019