Move to Jagran APP

दस दिन बाद यमुनोत्री यात्रा फिर शुरू

वैकल्पिक पैदल मार्ग तैयार होने के बाद यमुनोत्री धाम यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 10:47 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 05:10 AM (IST)
दस दिन बाद यमुनोत्री यात्रा फिर शुरू
दस दिन बाद यमुनोत्री यात्रा फिर शुरू

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : वैकल्पिक पैदल मार्ग तैयार होने के बाद यमुनोत्री धाम यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है। गुरुवार को 111 यात्री यमुनोत्री धाम में दर्शन किए। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि बुधवार को मार्ग पर मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया था।

loksabha election banner

धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी से डेढ़ किलोमीटर दूर ऋषिगंगा नदी के किनारे भूस्खलन जोन सक्रिय है। पिछले माह 12 सितंबर को जबरदस्त भूस्खलन से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। तब प्रशासन ने एक सप्ताह के लिए यात्रा पर रोक लगाई थी। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग तैयार कर यात्रा बहाल की गई। इसके बाद चार अक्टूबर को एक बार फिर पहाड़ से मलबा गिरना शुरू हो गया। इससे वैल्पिक मार्ग को भी नुकसान पहुंचा। छह अक्टूबर को प्रशासन ने एक बार फिर यात्रा पर रोक लगा दी थी।

जिलाधिकारी के अनुसार बुधवार को मार्ग तैयार होने के बाद लोक निर्माण विभाग, राजस्व, पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मार्ग का निरीक्षण किया। बड़कोट के उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान की रिपोर्ट मिलने के बाद गुरुवार से यात्रा संचालन के आदेश जारी कर दिए गए।

---------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.