Move to Jagran APP

निर्माणाधीन वैकल्पिक मार्ग से शुरू हुई यमुनोत्री यात्रा

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर ऋषि गंगा के पास अभी भी रुक-रुककर भूस्खलन हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 10:22 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:17 AM (IST)
निर्माणाधीन वैकल्पिक मार्ग से शुरू हुई यमुनोत्री यात्रा
निर्माणाधीन वैकल्पिक मार्ग से शुरू हुई यमुनोत्री यात्रा

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर ऋषि गंगा के पास अभी भी रुक-रुककर भूस्खलन हो रहा है। लोक निर्माण विभाग की टीम वैकल्पिक मार्ग के निर्माण में युद्धस्तर पर जुटी हुई है। इस बीच शुक्रवार से इस मार्ग पर यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई। हालांकि, बड़कोट के उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान का कहना है कि अभी वैकल्पिक मार्ग को पूरी तरह तैयार होने में एक सप्ताह का समय और लगेगा।

loksabha election banner

गत 11 सितंबर को जानकीचट्टी से डेढ़ किमी आगे ऋषि गंगा के पास भारी भूस्खलन होने से यमुनोत्री पैदल मार्ग का करीब 300 मीटर हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। तब से यात्रा ठप पड़ी है। लोनिवि बड़कोट यहां एक वैकल्पिक मार्ग तैयार कर रहा है, जिस पर एक पुलिया भी बनाई जा रही है। अभी तक 50 फीसद कार्य हो चुका है। हालांकि, शुक्रवार से यात्रियों ने आधा-अधूरे बने इस मार्ग पर आवाजाही शुरू कर दी। यही नहीं, मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। शुक्रवार को 30 से अधिक यात्री यमुनोत्री धाम पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.