Move to Jagran APP

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाए कब्जे

धरासू-यमुनोत्री राजमार्ग से प्रशासन ने धरासू से लेकर ब्रह्मखाल तक छह स्थानों से कब्जों को हटाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 07:06 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 10:24 PM (IST)
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाए कब्जे
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाए कब्जे

जागरण संवाददाता उत्तरकाशी : धरासू-यमुनोत्री राजमार्ग से प्रशासन ने धरासू से लेकर ब्रह्मखाल तक छह स्थानों से कब्जों को हटाया। उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी की मौजूदगी में जेसीबी से कब्जों को ध्वस्त किया गया। नेगी ने ऑलवेदर रोड निर्माण में लगी कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा से पहले राजमार्ग को यातायात के लिए दुरुस्त किया जाए।

loksabha election banner

दरअसल पांच अप्रैल को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित इसी रास्ते यमुना घाटी गए थे। इस दौरान जिलाधिकारी ने धरासू-यमुनोत्री राजमार्ग की बदहाल स्थिति भी देखी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बड़कोट खंड और निर्माण कंपनी को तलब किया। निर्माण कंपनी राजमार्ग पर कई स्थानों पर उस निर्माण को भी ध्वस्त नहीं कर पा रही थी, जिसका भुगतान किया जा चुका है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस पर नाराजगी व्यक्त की तथा निर्माण कंपनी को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर कटिग पूर्व में हो चुकी है। उन स्थानों पर तत्काल सुरक्षा दीवार लगाएं। जिससे राजमार्ग भी यात्रा के दौरान सुचारू चल सके तथा भूस्खलन का भी खतरा न बने। इसके अलावा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी को मौके पर भेजा। साथ ही राजमार्ग पर उन स्थानों को भी कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से भुगतान किया गया है।

उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि धरासू और ब्रह्मखाल के बीच छह स्थानों पर कब्जों को ध्वस्त किया गया है। इन कब्जों के कारण राजमार्ग प्राधिकरण ऑलवेदर रोड के निर्माण के तहत सड़क पर नाली निर्माण, सुरक्षा दीवार निर्माण तथा डामरीकरण का कार्य नहीं कर पा रहा था। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि निर्माण कंपनी को तेजी से कार्य करने को कहा गया। जिससे चारधाम यात्रा से पहले राजमार्ग यात्रा के अनुरूप सुचारू हो सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.