Move to Jagran APP

झझरगाड में यमुनोत्री हाईवे पर आई दरार

संवाद सूत्र बड़कोट यात्राकाल शुरू होने में महज दो माह शेष है। लेकिन लगातार यमुना नदी के

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 10:50 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 10:50 PM (IST)
झझरगाड में यमुनोत्री हाईवे पर आई दरार
झझरगाड में यमुनोत्री हाईवे पर आई दरार

संवाद सूत्र, बड़कोट: यात्राकाल शुरू होने में महज दो माह शेष है। लेकिन लगातार यमुना नदी के कटाव और सड़क पर बर्फ के पानी से यमुनोत्री राजमार्ग पर झझर गाड के पास राजमार्ग में दरारें आने लगी हैं। दरारें इतनी बढ़ गई हैं कि वाहनों का हाईवे से गुजरना जोखिमभरा हो रहा है।

loksabha election banner

ग्रामीणों ने सरकार से हाईवे को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। पिछले कई दिनों से लगातार बर्फबारी से जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बर्फबारी से बढ़ती कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान सहित यमुनोत्री राजमार्ग के झझर गाड के पास सड़क में दरार आने लगी है। हालांकि एनएच विभाग इसका कारण यमुना नदी से होने वाले कटाव को मान रहा है। लेकिन, यमुना नदी में इन दिनों जलप्रवाह बहुत कम है। ऐसे में सड़क में दरार की वजह तापमान में गिरावट और निर्माण में निम्न गुणवत्ता को माना जा रहा है। यात्रा सीजन शुरू होने में महज दो माह शेष है। ऐसे में राजमार्ग के खस्ताहाल होने से यात्रा पर संकट मंडराने लगा है। स्थानीय निवासी महावीर पंवार माही, सुबोध, रामलाल ने विभाग पर आरोप लगाया कि जहां एक ओर ओजरी का डाबरकोट यात्रा के लिए नासूर बना हुआ है। वहीं राणाचट्टी के झझरगाड के पास सड़क में दरार का विभाग संज्ञान लेने को तैयार नहीं है। वहीं इसे लेकर अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे ने बताया कि झझर गाड के पास हाईवे पर जो दरार पड़ी है, उस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित करा दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.