Move to Jagran APP

पहाड़ी से भूस्खलन होने से यमुनोत्री राजमार्ग बंद

बारिश के कारण देर रात से यमुनाघाटी के डबरकोट में पहाड़ी से भूस्खलन होने से यमुनोत्री राजमार्ग बंद हो गया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 12 Dec 2017 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 12 Dec 2017 10:45 PM (IST)
पहाड़ी से भूस्खलन होने से यमुनोत्री राजमार्ग बंद
पहाड़ी से भूस्खलन होने से यमुनोत्री राजमार्ग बंद

बड़कोट(उत्‍तरकाशी), [जेएनएन]: बीती सोमवार देर रात से यमुनाघाटी में हो रही बारिश से क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी बढ़ गई है। बारिश के कारण देर रात से यमुनाघाटी में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ओजरी के डबरकोट में पहाड़ी से भूस्खलन होने से यमुनोत्री राजमार्ग बंद हो गया। 

prime article banner

राजमार्ग बंद होने से डबरकोट से लेकर स्यानाचट्टी तक बना लोनिवि का वैकल्पिक मार्ग भी दलदला होने के कारण यहां पर वाहनों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी से गिर रहा मलबा और पत्थर वैकल्पिक मार्ग पर चलने वाले वाहनों के लिए खतरनाक बना हुआ है।

बारिश के कारण डबरकोट में भूस्खलन के कारण लगातार गिर रहे बोल्डरों के चलते यमुनोत्री राजमार्ग देर रात से बंद पड़ा है। सुबह तक वाहनों की आवाजाही लोनिवि के वैकल्पिक मार्ग से हो रही है। लोनिवि का डबरकोट-स्यानाचट्टी मोटर मार्ग पर करोड़ों रुपये ठिकाने लगाने के बाद इस कदर बदहाल है कि यहां दलदल मार्ग पर जगह-जगह वाहन फंस रहे हैं। 

पहाड़ी से गिर रहे पत्थर भी यहां से जाने वाले वाहनों के लिए लगातार खतरा बने हैं। दलदल वैकल्पिक मार्ग पर मात्र मैक्स वाहन ही निकल पा रहे है। भारी व छोटे वाहन दलदल में फंस रहे हैं। स्थानीय नागरिक फकीर चंद, दरम्यान सिंह, बृजमोहन, सोहन सिंह, देवेंद्र ने कहा कि स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से वैकल्पिक मार्ग जहां बदहाल है, वहीं पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों की सुरक्षा के एहतियात के लिए यहां पर कोई इंतजाम नहीं है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि मौके पर एसडीएम व पुलिस को सुरक्षा इंतजाम करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में शीतकाल की पहली बारिश, बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी

यह भी पढ़ें: कुमाऊं में हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.