Move to Jagran APP

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन

बृहस्पतिवार की शाम छह बजे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन का कुछ मलबा और पत्थर गंगोत्री राजमार्ग तक पहुंचे। वह तो शुक्र रहा कि भूस्खलन के दौरान कोई राजमार्ग पर नहीं था।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 11:11 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 11:14 PM (IST)
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : बृहस्पतिवार की शाम छह बजे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन का कुछ मलबा और पत्थर गंगोत्री राजमार्ग तक पहुंचे। वह तो शुक्र रहा कि भूस्खलन के दौरान कोई राजमार्ग पर नहीं था।

loksabha election banner

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बृहस्पतिवार की सुबह तीन स्थानों पर बंद हुआ था। राजमार्ग दोपहर डेढ़ बजे सुचारू हुआ। लेकिन, शाम छह बजे धरासू बैंड के पास राजमार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है। जिससे राजमार्ग पूरी तरह से बंद हुआ। भूस्खलन की सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन की टीम भी सक्रिय हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बड़कोट खंड की टीम और आलवेदर रोड की कटिग करने वाली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची तथा राजमार्ग को सुचारू करने में जुटी। आलवेदर रोड की कटिग के कारण धराूस बैंड के पास भूस्खलन जोन काफी लंबे समय से बना हुआ है। इससे यमुनोत्री व गंगोत्री राजमार्ग कई बार बाधित हो चुका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हुआ। सुरक्षा की ²ष्टि से ब्रह्मखाल और धरासू के पास आवाजाही करने वालों को नियंत्रित किया जा रहा है। राजमार्ग खुलने में शुक्रवार तक का समय लग सकता है। स्थानीय युवाओं की संवेदनशीलता

उत्तरकाशी। बृहस्पतिवार को गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के दो वीडियो सामने आए हैं। जिसमें एक वीडियो गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह के दौरान बंदरकोट के पास भूस्खलन से राजमार्ग का पुश्ता ढहने का है। जबकि दूसरा वीडियो बृहस्पतिवार की शाम का धरासू बैंड के पास का है। आवाजाही करने वाले स्थानीय युवाओं को पहले भी भूस्खलन होने का अहसास हो गया था, जिसके कारण उन्होंने दोनों ओर से आवाजाही भी रोकी। साथ ही वीडियो बनाया। जिससे भूस्खलन के दौरान आवाजाही करने वाले सभी वाहन चालक व अन्य सतर्क हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.