यमुनोत्री हाईवे दस घंटे रहा बंद
गुरुवार को हुई बारिश से गंगोत्री हाईवे तीन घंटे बंद रहा है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 10:48 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 06:11 AM (IST)
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : गुरुवार को हुई बारिश से गंगोत्री हाईवे तीन घंटे बंद रहा। जबकि, यमुनोत्री हाईवे दस घंटे तक बंद रहा। इसके अलावा जनपद में 19 संपर्क मार्ग भी बंद हैं।
गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट और गंगनानी के पास भूस्खलन हुआ। जिससे इन दोनों स्थानों पर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इसी तरह उत्तरकाशी लंबगांव मोटर मार्ग तिलोथ छात्रावास के पास दो घंटे तक बंद रहा। यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ। इन स्थानों में डाबरकोट, पालीगाड़, कुथनौर, रानाचट्टी, हनुमानचट्टी, खरादी के पास बंद हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बड़कोट खंड की टीम को राजमार्ग सुचारु करने में दस घंटे का समय लगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें