यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने का मुहूर्त तय
उत्तरकाशी विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त तय हो गया है। यमुनो˜
उत्तरकाशी : विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त तय हो गया है। यमुनोत्री धाम के कपाट 29 अक्टूबर को 12.25 मिनट पर बंद होंगे, जिसके बाद श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन उनके मायके व शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में कर सकेंगे। बुधवार को यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल व सचिव कृतेश्वर उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर विधिवत पूजा-अर्चना व हवन यज्ञ के साथ बंद कर दिए जाएंगे। अभिजीत मुहूर्त के शुभ अवसर पर दोपहर 12.25 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसी दिन सुबह शनिदेव की डोली अपनी बहन को लेने के लिए खरसाली से यमुनोत्री धाम लाई जाएगी। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बहन की अगवानी करते हुए डोली वापस खरसाली लाई जाती है। कपाट बंद होने के दिन यमुनोत्री के तप्त कुंड में स्नान करने से यम यातना से मुक्ति मिलती है।