पहाड़ी से गिरी महिला, मौत
पुरोला जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरने से मौके गई है। जानकारी के अनुसा
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 06:56 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 06:27 AM (IST)
पुरोला : जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरने से मौके गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह नेत्री गांव के पूर्व प्रधान नैपाल सिंह की पत्नी कौशल्य देवी (45) गांव के निकट घुत्तूगाड़ के जंगल में घास के लिए गई थी। घास काटते समय कौशल्य देवी पहाड़ी से गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। साथी महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद महिला के शव को खाई से गांव पहुंचाया गया। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें