बड़कोट में बढ़ा पेयजल संकट
बड़कोट: नगर पालिका के वार्ड नंबर सात में पिछले दिनों से चल रहा पेयजल संकट और अधिक बढ
बड़कोट: नगर पालिका के वार्ड नंबर सात में पिछले दिनों से चल रहा पेयजल संकट और अधिक बढ़ गया है। शुक्रवार को वार्ड के छटांगा की महिलाओं ओर पुरुषों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की। महिलाओं का कहना है कि कई दिनों से जल संस्थान व स्थानीय प्रशासन से पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की गई थी, लेकिन कोई सुनने को राजी नहीं हुए। मजबूर होकर गृहिणियों को जल संस्थान व प्रशासन का घेराव करना पड़ा। महिलाओं ने नगर के कम पेयजल सप्लाई वाले वार्डो में टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करने की मांग की। जल संस्थान के अवर अभियंता देवराज तोमर ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि राजस्व विभाग व जल संस्थान की संयुक्त टीम वार्डो में आकर पेयजल आपूर्ति को देखेंगे। पेयजल आपूर्ति की जहां भी समस्या होगी, उसे दूर कर लिया जाएगा। छटांगा के पूर्ण ¨सह रावत ने कहा कि विभाग होटलों को पेयजल आपूर्ति गैरकानूनी ढंग से कर रहा है, जबकि स्थनीय लोगों की समस्याओं को नहीं सुना जा रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। (संसू)