Move to Jagran APP

Uttarkashi Weather: दो दिन की बारिश के बाद आज मौसम साफ, 18 घंटे बाद यमुनोत्री हाईवे पर यात्रा फिर से शुरू

Uttarkashi Weather यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग वीरवार की सुबह 18 घंटे बाद यातायात के लिए सुचारू हुआ। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार की दोपहर को डाबरकोट के पास अवरुद्ध हुआ था। लगातार पहाड़ी से पत्थर आने के कारण तीर्थ यात्रियों की एक बस भी क्षतिग्रस्त हुई थी।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghPublished: Thu, 01 Jun 2023 08:35 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jun 2023 08:35 AM (IST)
Uttarkashi Weather: दो दिन की बारिश के बाद आज मौसम साफ, 18 घंटे बाद यमुनोत्री हाईवे पर यात्रा फिर से शुरू
दो दिन की बारिश के बाद आज मौसम साफ, 18 घंटे बाद यमुनोत्री हाईवे पर यात्रा फिर से शुरू

उत्तरकाशी, जागरण संवाददाता। उत्तराखंड में लगातार मौसम खराब है। दो दिन से हो रही लगातार बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तरकाशी में बारिश की वजह से भूस्खलन और फिसलन जैसी समस्याएं खड़ी हो गई हैं। चार धाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए खराब मौसम मुसीबत बन गया है। हालांकि, दो दिन लगातार वर्षा के बाद वीरवार को मौसम साफ हुआ है। मौसम साफ होने के कारण चारधाम यात्रा भी सुचारू हो गई है।

loksabha election banner

उत्तरकाशी में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी का दौर भी लगातार जारी है। गत बुधवार की शाम को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई। जिसके कारण मौसम काफी ठंडा हो गया है। वीरवार को मौसम साफ हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात हुआ सुचारू

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग वीरवार की सुबह 18 घंटे बाद यातायात के लिए सुचारू हुआ। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार की दोपहर को डाबरकोट के पास अवरुद्ध हुआ था। लगातार पहाड़ी से पत्थर आने के कारण तीर्थ यात्रियों की एक बस भी क्षतिग्रस्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न पड़ाव पर तीर्थ यात्रियों के वाहनों को रोक दिया। इसके अलावा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसाला के पास भी लगातार भूस्खलन होने के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ।

6000 तीर्थयात्रियों को निकाला गया

राजमार्ग बंद होने की वजह से लगातार लोगों को परेशानी हुई। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बुधवार की दोपहर से यमुनोत्री की ओर फंसे करीब 6000 तीर्थयात्री को आज वीरवार को निकाला गया। जिसके बाद यमुनोत्री धाम के जानकी चट्टी जाने वाले वाहनों को छोड़ा गया।

यलो अलर्ट है जारी

उत्तराखंड में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के अलग -अलग हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। जबकि, निचले इलाकों में ओलावृष्टि व बौछारें के आसार हैं। दून में गरज-चमक के साथ बौछारें और ओले गिरने के आसार हैं। साथ ही 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.