Move to Jagran APP

Uttarakhand News: उत्‍तरकाशी में दो तीर्थ यात्रियों की हुई मौत, गुजरात और महाराष्‍ट्र से आए थे यात्रा पर

Uttarakhand News चारधाम यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। जिनमें यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान बडकोट में पराग भूपति जादव की हृदय गति रुकने से मौत हुई। जबकि चिन्यालीसौड़ के पीपलमंडी स्थित एक होटल में शरद हरिभवन भट्ट की हृदय गति रुकने से मौत हुई है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 16 Sep 2022 07:24 PM (IST)Updated: Fri, 16 Sep 2022 07:24 PM (IST)
Uttarakhand News: उत्‍तरकाशी में दो तीर्थ यात्रियों की हुई मौत, गुजरात और महाराष्‍ट्र से आए थे यात्रा पर
Uttarakhand News: शुक्रवार को चारधाम यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की मौत हुई है।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: Uttarakhand News: शुक्रवार को चारधाम यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। जिनमें यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान बडकोट में पराग भूपति जादव (40 वर्ष) पुत्र भूपति जादव निवासी मुख्य बाजार अमरेली जिला अमरेली गुजरात की हृदय गति रुकने से मौत हुई। जबकि चिन्यालीसौड़ के पीपलमंडी स्थित एक होटल में शरद हरिभवन भट्ट (62 वर्ष) पुत्र हिरभाव निवासी पुणे महाराष्ट्र की हृदय गति रुकने से मौत हुई है।

loksabha election banner

हृदय गति रुकने से गुजरात के तीर्थयात्री की मौत

बता दें कि बीते रोज गंगोत्री धाम में दर्शन कर वापस लौट रहे गुजरात के तीर्थयात्री की मौत हो गई थी। यमुनोत्री व गंगोत्री में हृदयाघात से अब तक कुल 57 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है। तीर्थयात्री महेश भाई पटेल (55) निवासी बडौदा गुजरात अपनी पत्नी ईला बेन और भाई दिलीप भाई पटेल के साथ चारधाम की यात्रा पर आया था।

हृदया घात से यमुनोत्री में महिला तीर्थयात्री की मौत

नौ सितंबर को यमुनोत्री धाम में दर्शन करने के बाद जानकीचट्टी लौटते समय कर्नाटक के एक महिला तीर्थयात्री की हृदयाघात से मौत हो गई थी। बेंगलुरु (कर्नाटक) निवासी पद्मावती (57) नौ सितंबर की सुबह यमुनोत्री दर्शनों को पहुंची थीं। धाम से वापस लौटते हुए आधे रास्ते में अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। स्वजन पद्मावती को लेकर जानकीचट्टी स्थित अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अब तक 42 तीर्थ यात्री तोड़ चुके हैं दम

यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के बाद बुधवार को गंगोत्री पहुंचे। गंगोत्री धाम के दर्शन करने के बाद वीरवार को गंगोत्री से वापस लौटते समय तीर्थयात्री की तबियत बिगड़ी। जिससे स्वजन ने जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया। जहां चिकित्सक महेश भाई पटेल को मृत घोषित किया। इसी के साथ गंगोत्री धाम में 15 और यमुनोत्री धाम में अब तक 42 तीर्थ यात्री हृदयाघात से दम तोड़ चुके हैं।

Chardham Yatra 2022 : हृदयाघात से गंगोत्री में गुजरात के यात्री की मौत, कुल मृत तीर्थ यात्रियों की संख्या 241 पहुंची


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.