यूकेडी ने उत्तराखंड के गांधी का किया स्मरण
उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों ने उत्तरकाशी कार्यालय में उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणी बडोनी की 22वीं पुण्यतिथि मनाई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 04:43 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2020 04:43 PM (IST)
उत्तरकाशी : उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों ने उत्तरकाशी कार्यालय में उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणी बडोनी की 22वीं पुण्यतिथि पर उनको याद किया। इसके बाद जनपद के विकास के लिए यूकेडी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपकर जिले में सभी राजनीतिक दलों की एक साझा बैठक बुलाने की मांग उठाई। इस मौके पर उक्रांद के संरक्षक विष्णुपाल सिंह रावत, जेठूलाल भारती, रविद्र नौटियाल, सतेंद्र मटूडा, प्रभुदत्त भट्ट, कृष्णानंद बडोनी, जसपाल सिंह मौजूद रहे। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें