निगम के दो कर्मियों का निधन
चिन्यालीसौड़ : चिन्यालीसौड़ जलविद्युत निगम कालोनी में अलग-अलग कारणों के चलते दो कर्मचारियों क
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 06:19 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 06:19 PM (IST)
चिन्यालीसौड़ : चिन्यालीसौड़ जलविद्युत निगम कालोनी में अलग-अलग कारणों के चलते दो कर्मचारियों की मौत हुई है। कर्मचारियों की मौत पर निगम अधिकारियों व कर्मियों ने गहरा दुख प्रकट किया और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। निगम कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह कर्मचारी बसंत कुमार (55) की हृदय गति रुकने से मौत हुई। वहीं, फायरमैन 50 वर्षीय तोताराम डिमरी ने लंबी बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। शोक व्यक्त करने वालों में डीजीएम बृजभूषण, मनीष खुलवे, नवीन रमोला, प्रीतम ¨सह आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें