Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gangotri Dham: आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट, फूलों सजाया गया यमुनोत्री धाम

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 07:08 AM (IST)

    विश्व विख्यात गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए मंगलवार को बंद होंगे। मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव मुखवा स्थित गंगा मंदिर को भी फूलों से सजाया जा रहा है। केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को भैयादूज पर बंद होंगे। वहीं शीतकाल के लिए भगवान बदरी नारायण के कपाट बंद होने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी।

    Hero Image
    आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए मंगलवार को बंद होंगे। कपाट बंदी के लिए गंगोत्री व यमुनोत्री धाम को फूलों सजाया गया है। मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव मुखवा स्थित गंगा मंदिर को भी फूलों से सजाया जा रहा है। केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को भैयादूज पर बंद होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कपाट बंद होने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी

    वहीं शीतकाल के लिए भगवान बदरी नारायण के कपाट बंद होने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। मंगलवार की दोपहर 11:45 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त है, जिसके बाद देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे।

    यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के अवसर पर 15 नवंबर को बंद होंगे

    केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के अवसर पर 15 नवंबर को बंद होंगे। बदरी-केदार मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि केदारनाथ के कपाट बंद करने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भगवान बदरी नारायण के कपाट बंद की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। 18 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।