Move to Jagran APP

यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर तीन तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत

यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर दो वृद्ध यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। इस रूट पर अब तक 15 यात्रियों की मौत हृदय गति रुकने से हो चुकी है।

By BhanuEdited By: Published: Wed, 23 May 2018 12:59 PM (IST)Updated: Wed, 23 May 2018 09:50 PM (IST)
यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर तीन तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत
यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर तीन तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर तीन यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। इनमें एक यात्री तेलांगना और दूसरा जौनपुर उत्तर प्रदेश और तीसरी राजस्थान की महिला है। 

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम तेलांगना के यात्रियों का दल बडकोट से जानकी चट्टी पहुंचा। रात को यह दल जानकी चट्टी के एक होटल में रूका।

रात के समय अकुला राजमणी (60) पत्नी गंगाधर निवासी निर्मल तेलांना की तबियत खराब हुई। जब तक अन्य यात्री कुछ कर पाते तब तक वृद्धा यात्री ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने यात्री की मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया। 

वहीं मंगलवार की रात को दूसरी घटना खरादी के पास हुई। जानकारी के अनुसार जौनपुर उत्तर प्रदेश के यात्रियों का दल बडकोट के निकट खरादी में रुका था। इस दल को यमुनोत्री जाना था। रात के समय रमाकांत (65) पुत्र तीर्थराज निवासी ग्राम डमरुआ, जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश की तबियत खराब हुई।

परिवार के अन्य सदस्यों ने वृद्ध यात्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बडकोट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, जानकी चट्टी के पास यमुनोत्री जाते समय एक और यात्री की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार उच्छव कुंवर पत्नी शंकर सिंह निवासी बनेबडा, बघासूरी, अजमेर राजस्थान की आज सुबह यमुनोत्री जाते समय जानकी चट्टी के पास अचानक तबियत खराब हुई। जब तक परिजनों ने उसे चिकित्सालय तक पहुंचाया तब तक उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि अभी तक गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 15 यात्रियों की मौत हृदय गति रुकने से हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: यमुनोत्री दर्शन को जा रहे उड़ीसा के तीर्थयात्री की हृदयगति रुकने से मौत

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा से लौट रहे यूपी के तीर्थ यात्री की हृदय गति रुकने से मौत

यह भी पढ़ें: यमुनोत्री यात्रा रूट पर गुजरात की महिला यात्री की हार्ट अटैक से मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.