दुर्लभ प्राणियों को तैयार हो रहा डाटा
संवाद सूत्र, पुरोला : टौंस वन प्रभाग वन चेतना केंद्र में सोमवार को वन विभाग एवं भारतीय प्राणी सर्वे
संवाद सूत्र, पुरोला : टौंस वन प्रभाग वन चेतना केंद्र में सोमवार को वन विभाग एवं भारतीय प्राणी सर्वेक्षण कोलकाता की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर वन कर्मियों और वन पंचायत के प्रतिनिधियों को जानकारी दी। साथ ही विलुप्त हो रहे दुर्लभ प्रजाति के जीवों के संरक्षण की पुरजोर वकालत की।
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के जंतु विज्ञान के विशेषज्ञ डॉ. विवेक जोशी, डॉ. भीमदत्त जोशी, आशुतोष सिंह ने विलुप्त हो रही प्रजातियों के बारे में जानकारी। विशेषज्ञों ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में हो रहे जलवायु परिवर्तन को लेकर वनों और वन्यजीवों से जुड़े संस्थानों को संवेदनशील होने की आवश्कता है। डॉ. विवेक जोशी ने कहा कि वनों में मानवीय हस्तक्षेप के कारण जीव-जंतुओं के प्राकृतिक आवास खत्म हो रहे हैं। कहा मानव जाति की जनसंख्या पिछले 50 वर्षों में लगभग दोगुनी हो गई है, वन क्षेत्रों घट गए हैं, जीवों की हजारों प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि देश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों का अध्ययन किया जा रहा है। विलुप्त होते जा रहे प्राणियों का डाटा तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण में डॉ. विनय कुमार, डॉ. हेमंत कुमार, इंदर सिंह, टौस प्रभाग के एसडीओ आरएन श्रीवास्तव, रेंज अधिकारी अमीता चौहान, किशोरी लाल, राजेंद्र थपलियाल, प्यार सिंह, कन्हैया लाल, गम्भीर पंवार आदि मौजूद थे।