Move to Jagran APP

छटांगा धार में पत्थर गिरने से यमुनोत्री राजमार्ग बंद

धरासू-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कोट से पांच किलोमीटर यमुनोत्री की ओर छटांगा धार में रविवार सुबह से भूस्खलन जारी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 10:19 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 05:14 AM (IST)
छटांगा धार में पत्थर गिरने से यमुनोत्री राजमार्ग बंद
छटांगा धार में पत्थर गिरने से यमुनोत्री राजमार्ग बंद

संवाद सूत्र, बड़कोट (उत्तरकाशी) : धरासू-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कोट से पांच किलोमीटर यमुनोत्री की ओर छटांगा धार में रविवार सुबह से भूस्खलन जारी है। भूस्खलन होने के कारण राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध है। यमुनोत्री धाम सहित यमुनोत्री घाटी के 40 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। सोमवार तक ही राजमार्ग के सुचारू होने के आसार हैं।

loksabha election banner

धरासू-यमुनोत्री हाईवे पर ऑलवेदर सड़क का कार्य प्रगति पर है। छटांगा के पास भी ऑलवेदर सड़क की कटिग का कार्य चल रहा है। रविवार की सुबह चार बजे छटांगा धार के पास से भूस्खलन होना शुरू हुआ। फिर पूरे दिन भूस्खलन जारी रहा। लगातार पत्थरों के गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की बड़कोट खंड की टीम को राजमार्ग सुचारू करने का मौका नहीं मिल सका। राजमार्ग के बंद होने से यमुनोत्री धाम सहित घाटी के 40 से अधिक गांव का संपर्क भी बंद हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि यमुनोत्री राजमार्ग के छटांगा के पास लगातार भूस्खलन के कारण अवरुद्ध मार्ग को खोलने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। मौके पर दो पोकलैंड मशीन भी तैनात की गई है। भूस्खलन के रूकने का इंतजार किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.