सुरक्षित लौटा लापता भेड़पालक
मोरी ब्लॉक अंतर्गत सटा गांव का एक भेड़पालक शुक्रवार शाम रुपीन नदी में गिर गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजस्व और मोरी पुलिस को दी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 04:20 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 05:52 PM (IST)
पुरोला: तहसील मोरी के अंतर्गत सटा गांव का एक भेड़पालक बीते शुक्रवार को रुपीन घाटी से लापता हो गया था। अन्य भेड़पालकों ने उसके रुपीन नदी में बहने की आशंका जताते हुए प्रशासन को सूचना दी थी। शनिवार सुबह से लेकर शाम तक प्रशासन व पुलिस की टीम रुपीन नदी और टौंस नदी के किनारे भेड़पालक की तलाश करती रही। शनिवार शाम को प्रशासन को गांव से सूचना मिली की भेड़पालक सुरक्षित लौट गया है। मोरी तहसीलदार चंदन सिंह राणा ने बताया कि सटा गांव का भेड़पालक चतर सिंह (46) शुक्रवार को लापता हो गया था। बताया जा रहा है कि वह हिमाचल के डोडरा क्वार गया था। शनिवार की देर शाम को वापस गांव लौट आया है।(संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें