प्रयोग करके सीखा जा सकता है विज्ञान को
नौगांव प्रथम एजुकेशन संस्था दिल्ली की ओर से यमुना वैली पब्लिक स्कूल नौगांव में मंगलवार को आयो
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 05:37 PM (IST)
नौगांव : प्रथम एजुकेशन संस्था दिल्ली की ओर से यमुना वैली पब्लिक स्कूल नौगांव में मंगलवार को आयोजित विज्ञान कार्यशाला में स्कूल के करीब 42 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के आठ विज्ञान मॉडल तैयार किए।
संस्था के वरिष्ठ वैज्ञानिक आशुतोष उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि विज्ञान को भाषा की तरह नहीं सीखा जा सकता, इसे प्रयोग करके सीखा जा सकता है। और यह तभी संभव है जब हमें उसके बारे में जानकारी प्राप्त हो, इसके लिए हमें उस विषय पर गहनता से अध्ययन करने की जरुरत होती है। कार्यशाला में स्कूल प्रधानाचार्य सीमा रावत, आशीष कर्णपाल, सुनील, दीपक, दर्शन, भरत बत्र्वाल आदि मौजूद थे। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें