संस्कृत प्रतियोगिता छह सितंबर से
उत्तरकाशी : उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से प्रदेश में द्वितीय राज भाषा संस्कृत के
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 07:02 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 07:02 PM (IST)
उत्तरकाशी : उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से प्रदेश में द्वितीय राज भाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार एवं संरक्षण के लिए संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। ये प्रतियोगिताएं छह सितंबर से 20 सितंबर तक चलेगा। जनपद संयोजक उमेश प्रसाद बहुगुणा ने बताया कि विद्यालयों, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की संस्कृत नाटक, संस्कृत समूहगान, संस्कृत समूह नृत्य, संस्कृत वाद-विवाद, श्लोकोच्चारण आदि खंडस्तरीय, जनपदस्तरीय, राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें